
ऊर्ध्वं प्राणा ह्युत्क्रामन्ति यूनः स्थविर आयति ।
प्रत्युत्थानाभिवादाभ्यां पुनस्तान्पतिपद्यते ॥ १॥
जब कोई युवा व्यक्ति किसी वृद्ध या बड़े के सामने बिना सम्मान के बैठा रहता है, तब उसके “प्राण ऊपर चले जाते हैं” — अर्थात् उसका तेज, पुण्य और सौभाग्य घटता है।
परन्तु जब वह बड़े व्यक्ति को उठकर अभिवादन करता है, नमस्कार करता है, तब वही प्राण-तेज-पुण्य फिर से लौट आता है।
विदुर नीति से यह छंद, युवान और वृद्ध मध्य,आवश्यक मानवीय व्यवहार का सुचन कर रहे है। यह मात्र आदर और सत्कार की बात नहीं है। सद्गुण से ही दीर्घ जीवन संभव है और दुर्गुण से अल्पायुता – यह बात इस नमस्कार विधि के सुचन से ध्यान में लेनी चाहिए।
- जो व्यक्ति अपने से बड़े, गुरु, माता-पिता, चरित्रवान जनों को देखकर खड़ा होता है, विनम्रता दिखाता है-उसके भीतर का अहंकारी आवेश शांत हो जाता है। यह शांति ही “प्राण का लौट आना” है।
- विनम्रता (humility), सामाजिक आदर (social esteem) और कृतज्ञता (gratitude) – यह तीनों ही व्यक्ति के हार्मोनल संतुलन, आत्म-सम्मान और स्थिरता को बढ़ाते हैं।
जो युवा बड़ों का आदर करता है, उसके जीवन में तेज, सौभाग्य और दीर्घायु बढ़ती है। और जो आदर नहीं करता, वह स्वयं अपनी ही ऊर्जा को क्षीण करता है।
आज की अभिभावकता और शिक्षण से इस गुण के आधान का लोप हुआ है। परिणाम स्वरूप आजकल न विद्यार्थी नम्र है न गृहस्थ(मातापिता) नम्र है। सभी अपने अपने अहंकार से पोषित मायाजाल से स्वच्छंद बने है। नम्रता, आदर और सत्कार के संस्कार न दे कर, हम अपनी ही संतति को अल्पायु जीवन प्रदान कर रहे है। दोष ZEN Z का नहीं, उनके मातापिता, शिक्षक और शिक्षण व्यवस्था का है।
यहाँ कुछ आधुनिक विज्ञान के शोध पत्र है।
- HPA axis & cortisol dysregulation — social threat changes cortisol patterns, impairing immune regulation.
- Inflammation — social stressors raise pro-inflammatory cytokines (IL-6, TNF). Chronic inflammation links to CVD, diabetes, depression.
- Social pathways — conflict → isolation → loss of buffering social support → greater disease risk.
१. Arrogance / disrespectful behaviour is linked to worse physical and mental health for the person showing it over time (higher risk of cardiovascular problems, chronic stress, worse relationships and associated health behaviours).
अहंकार/अनादरपूर्ण व्यवहार समय के साथ इसे प्रदर्शित करने वाले व्यक्ति के खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है (हृदय संबंधी समस्याओं, दीर्घकालिक तनाव, खराब रिश्तों और संबंधित स्वास्थ्य व्यवहारों का उच्च जोखिम)।
https://www.ahajournals.org/doi/10.1161/01.cir.0000105766.33142.13
२. Being disrespected or bullied produces acute and chronic stress responses (HPA activation, higher inflammatory markers like IL-6/CRP), poorer mental health (anxiety, depression, PTSD-like symptoms), and worse workplace/functional outcomes.
अनादर या धमकाए जाने से तीव्र और दीर्घकालिक तनाव प्रतिक्रियाएं (एचपीए सक्रियण, आईएल-6/सीआरपी जैसे उच्च सूजन मार्कर), खराब मानसिक स्वास्थ्य (चिंता, अवसाद, पीटीएसडी जैसे लक्षण) और कार्यस्थल/कार्यात्मक परिणाम खराब होते हैं।
https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC2930449
३. Arrogant/disrespectful people tend to have poorer relationships and more conflicts. Reduced social support and social isolation are strong predictors of poorer health and higher mortality; loss of social bonds removes a major protective buffer against stress.
घमंडी/अनादर करने वाले लोगों के रिश्ते अक्सर खराब होते हैं और उनमें झगड़े ज़्यादा होते हैं। सामाजिक समर्थन में कमी और सामाजिक अलगाव, खराब स्वास्थ्य और उच्च मृत्यु दर के प्रबल पूर्वसूचक हैं; सामाजिक बंधनों के टूटने से तनाव से बचाव का एक प्रमुख सुरक्षात्मक कवच नष्ट हो जाता है।
