Digital Obstacles

Marut

Dharma

कम-से-कम मच्छर तो खून लेकर चुप हो जाता है, और मक्खी थोड़ी देर भिनभिनाकर उड़ जाती है —
लेकिन ये व्हाट्सएप, फेसबुक, ईमेल के अलर्ट? ये तो मन में घुसकर बैठ जाते हैं!
ना खून छोड़ते हैं, ना ध्यान, ना शांति — बस बार-बार टन-टन करके चेतना को चाटते रहते हैं और प्राण \ मन का नाश करते रहते है। मंद मंद आनंद देने वाला  विष!

मच्छर और मक्खी से तो बचने के उपाय हैं, पर इन ‘डिजिटल कीटों’ से बचने के लिए ज्ञानयुक्त संकल्प चाहिए।

📱 डिजिटल विघ्नों से होने वाली शीर्ष ५ स्वास्थ्य समस्याएँ

❶ स्मृति एवं एकाग्रता की हानि (Memory Loss & Lack of Focus)
❷ नींद की गुणवत्ता में गिरावट (Poor Sleep Quality)
❸ चिंता, अवसाद व अशांति (Anxiety, Depression & Inner Restlessness)
❹ पाचन एवं प्रतिरक्षा क्षमता में गिरावट (Weak Digestion & Immunity)
❺ स्वधर्म से विचलन (Disconnection from Purpose & Duty)

मनुष्य जन्म की महत्ता समझते हो तो डिजिटल किटाणु से स्व का सदैव रक्षण कीजिए। निम्न ३ समाधान का उपयोग कर सकते हो ।

मच्छर और मक्खी एक बार ध्यान भंग करते हैं,
पर डिजिटल विघ्न जीवन की धारा ही मोड़ सकते हैं।
समाधान बाह्य नहीं, अंतर्यात्रा में है।

❶ व्रत + डिजिटल उपवास (संयम साधना)
❷ स्वाध्याय + आत्म-नियम (Self-Study + Self-Discipline)
❸ नाद-योग / मंत्र-जप (ध्वनि साधना)
❹ प्रत्याहार (इन्द्रियों की वापसी)
❺ ध्यान + प्राणायाम

Leave a Comment

The Prachodayat.in covers various topics, including politics, entertainment, sports, and business.

Have a question?

Contact us